फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth killed in road accidents, two injured

सड़क हादसों में युवक की मौत, दो घायल

Fri, 08 Jul 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 08 Jul 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Youth killed in road accidents, two injured
एक्सीडेंट - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
 दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थानागद्दी: केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के उदयचंदपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन के धक्के से एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। मसौढ़ा गांव निवासी कमलेश निषाद (26) मोटर साइकिल से केराकत बाजार गया था। दोपहर करीब दो बजे घर लौटते समय जैसे ही वह उदयचंदपुर गंाव के पास मोढ़ पर पहुंचा कि किसी अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया और वह  घायल हो गया।
विज्ञापन


गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस उसे सीएचसी केराकत ले आई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कमलेश की शादी 2009 में हुई थी। मृतक का एक तीन वर्षीय पुत्र अंकित है। उसकी पत्नी मंजू देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मछलीशहर: सिकरारा थाना क्षेत्र के आनापुर गांव के पास बाइक सवार युवको को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। कार के टक्कर से दोनों सड़क पर छिटककर गिर गए। गुरूवार को केराकत थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी सतीश 30 और पप्पू यादव 32 अपनी बाइक से दोपहर में मछलीशहर के कटाहित गांव के राजेन्द्र यादव से


मिलने के लिए जा रहे थे, कि जौनपुर की तरफ  से आ रही तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे दोनों घायल हो गए। घटना होने पर वहां मौजूद लोगों ने कार को रोक लिया और घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed