फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth killed in road accidents, eight people including woman injured

सड़क दुर्घटनाओं में युवक की मौत महिला समेत आठ लोग घायल

Thu, 18 Nov 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Youth killed in road accidents, eight people including woman injured
जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। महिला समेत आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर: तियरी गांव निवासी अमलेश कुमार (18) गांव के ही एक टेंट हाउस पर काम करता था। बृहस्पतिवार की दोपहर वह ट्रैक्टर ट्राली पर सामान लेकर किसी गांव में बुकिंग के स्थान पर लेकर जा रहा था। सामान अधिक होने के कारण अमलेश ट्राली पर बैठा गया। अचानक ट्रैक्टर की गति तेज होने से ट्राली से गिर गया और ट्राली की पहिया के नीचे आ गया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे उपनिरिक्षक देवेंद्र कुमार पाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक बारहवीं का छात्र था। तीन भाइयों में दूसरे नम्बर पर था।
जलालपुर: मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के भाऊरपुर निवासी श्रीप्रकाश शर्मा (50) का इलाज कराने उनके परिवार के लोग वाराणसी जा रहे थे। इनमें परिवार की शैल कुमारी, विशाल कुमार शर्मा, ललित शर्मा और रिश्तेदार रणजीत शर्मा निवासी सुरुआरपट्टी फतेहगंज और बोलेरो चालक रामसिंह निवासी विसपालपुर शामिल थे। सभी जलालपुर बाईपास तिराह पर पहुंचे थे कि वाराणसी की तरफ से आ रही डीसीएम सुबह करीब सात बजे सामने से टकरा गई। टक्कर इतना तेज थी कि बोलेरो पलट गई। डीसीएम भी दाहिनी तरफ डिवाडर पर चढ़ कर खड़ा हो गया। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को किसी तरह बाहर निकाला और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार कर किया। श्रीप्रकाश शर्मा व विशाल कुमार की हालत गंभीर देखते हुए बीएचयू रेफर कर दिया। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

मीरगज: भिदुना गांव के गुरगुजी निवासी जवाहर यादव का ट्रैक्टर उनका लड़का अजय यादव (30) चला रहा था। उसके साथ भिदुना गांव का अमन सरोज (22) वर्ष पुत्र फागू भी बैठा था। अजय अमन को टैक्टर चलाना सीखा रहा था। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर 15 फीट गहरे माइनर में गिर गया। जिसमें दोनों घायल हो गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed