फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth killed by attacking with a knife

चाकू से हमला कर युवक की हत्या

Wed, 04 May 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Youth killed by attacking with a knife
मड़ियाहूं (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में बरात गए युवक की सोमवार रात चाकू मारकर हत्या कर दी गई। शव मंगलवार सुबह जनवासे से कुछ दूर बरामद हुआ। युवक के पिता की तहरीर पर छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मारपीट की पुरानी घटना को लेकर वारदात होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

रामपुर थाना क्षेत्र के गंधौना (ददरा) गांव निवासी राजकुमार के बेटे लव की बरात सोमवार रात हरिहरपुर घमाहापुर गांव गई थी। बरात में शामिल होने के लिए गंधौना गांव निवासी कमलेश यादव उर्फ बच्ची (24) दो साथियों गोविंद दुबे निवासी कोटिगांव और शिव नारायण दुबे निवासी बैरिया के साथ बाइक से आ रहा था। कमलेश के साथियों के मुताबिक, जनवासे से कुछ पहले मोड़ पर कुछ लोगों ने रोककर सभी की पिटाई कर दी। कमलेश साथियों के साथ भागने लगा। इस दौरान हमलावरों ने कमलेश को पकड़ कर चाकू मारकर हत्या कर दी। अपनी जान बचाकर भाग रहे कमलेश के दोनों साथियों ने बताया कि उन्हें लगा कि अंधेरे में कमलेश भी भाग गया, मंगलवार सुबह उसका शव खेत में मिला। कमलेश के पिता जियालाल यादव ने छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इनमें विशाल यादव, विवेक यादव, पंकज यादव, अनिल यादव और सुजीत यादव निवासी राजापुर, थाना रामपुर तथा निशांत यादव निवासी सिकिया, मड़ियाहूं पर आरोप लगाया है कि इन सभी ने कमलेश की चाकू से हत्या कर दी। उसके साथियों की भी पिटाई की। कमलेश यादव सेना भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहा था। उधर, परिवार के लोग रो-रोकर बेहाल हैं। उधर, घटना की जानकारी होने पर एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने भी मौका मुआयना किया। बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed