फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth drowned in Gomti river while taking bath, body found after 24 hours

नहाते समय गोमती नदी में डूबा युवक, 24 घंटे बाद मिला शव

Sun, 01 Aug 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Youth drowned in Gomti river while taking bath, body found after 24 hours
नहाते समय गोमती में डूबा युवक, मौत
विज्ञापन

24 घंटे बाद जफराबाद के वसीरपुर में मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के नखास स्थित गोपी घाट पर शनिवार को नहाने गया युवक डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। 24 घंटे बाद रविवार की शाम जफराबाद थानाक्षेत्र के वसीरपुर गांव के पास उतराया हुआ उसका शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शहर के रुहट्टा निवासी सूरज पांडेय (27) पुत्र किशन पांडेय रोजाना सद्भावना पुल पर एक-दो घंटे बैठता था। वह शनिवार की शाम करीब चार बजे पुल पर बैठा था। इसी बीच अचानक कपड़े उतारकर नहाने लगा। नहाते समय वह डूबने लगा। यह देख उसके साथियों ने शोर मचाया तो लोग जुट गए। घटना की सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की। लेकिन, देर रात तक कुछ पता नहीं चला। इसके बाद सुबह से फिर गोताखोरों ने खोजबीन की, लेकिन दोपहर तक शव का पता नहीं लगा। शाम चार बजे जफराबाद थानाक्षेत्र के वसीरपुर गांव के पास गोमती नदी में उसका शव उतराया मिला। जिसे थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, शहर कोतवाल संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि युवक दोस्तों के साथ शराब पीने के बाद सद्भावना पुल पर बैठा था। अचानक उसने कपड़े उतार कर नहाने लगा। इसी दौरान डूब गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed