फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth dies; village head accused of murder; uproar ensues.

Jaunpur News: युवक की मौत, प्रधान पर हत्या का आरोप, हंगामा

Mon, 20 Jul 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Youth dies; village head accused of murder; uproar ensues.
शाहगंज, उपचार के दौरान युवक की मौत, हत्या का आरोप लगाकर परिजनों का हंगामा। स्रोत-नागरिक
शाहगंज। मजडीहां गांव निवासी एक युवक की रविवार की सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। सुबह नौ बजे परिजनों ने ग्राम प्रधान पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए गांव में हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी के साथ चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद मामला शांत कराया।
विज्ञापन

मृतक की मां प्रभावती देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को उनके बेटे चंदन (30) और उसकी पत्नी के बीच मामूली विवाद हुआ था।
विवाद के बाद बहू गांव के प्रधान मोहम्मद साजिद के घर चली गई। आरोप है कि जब चंदन अपनी पत्नी को लेने वहां पहुंचा तो ग्राम प्रधान और उनके साथियों ने उसके साथ मारपीट कर ली। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ग्राम प्रधान पर हत्या का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ने की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और समझा कर मामला शांत कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर ने बताया कि घटना की जानकारी है। प्रथम दृष्टया युवक का उपचार चल रहा था और उसकी मौत इलाज के दौरान हुई है। मृतक की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
ग्राम प्रधान मोहम्मद साजिद ने आरोप को निराधार बताया। कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, सच्चाई स्वयं सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed