जौनपुर: पड़ोसी से विवाद के बाद पिटाई में युवक की मौत, पुलिस बोली-तहरीर मिलने पर दर्ज होगा मुकदमा
खुटहन थाना क्षेत्र के मेढ़ा गांव निवासी बेनी माधव शर्मा का पड़ोसी से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह हमले में माधव शर्मा का पुत्र भगवान शर्मा गंभीर रूप से घायल गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विस्तार
जौनपुर के मेढ़ा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी के साथ गाली-गलौज होने के बाद हुई पिर्टाई से एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने टंगारी से वार कर हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर घटना की जांच कर रही है।
खुटहन थाना क्षेत्र के मेढ़ा गांव निवासी बेनी माधव शर्मा का पड़ोसी से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था। पीड़ित ने खुटहन थाने में तहरीर बताया कि शनिवार की सुबह साढ़े सात बजे पड़ोसी चार लोगों के साथ गोलबंद होकर उसके घर पर आ धमके और गाली-गलौज करने लगे।
आरोप है कि विरोध करने पर बड़े बेटे भगवान शर्मा (42) की पिटाई कर दी। इसके बाद टंगारी से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव के लोगों ने बीच-बचाव किया। आरोप है कि आरोपियों ने जाते-जाते कुर्सी, मेज, चारपाई भी तोड़ दी। इधर, घटना की सूचना देने के बाद परिवार के लोग भगवान शर्मा को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर ले गए।
पढ़ेंः मासूम से दुष्कर्म और हत्या करने के दोषी को आजीवन कारावास, 15 जून की रात घटी थी खौफनाक घटना
हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। परिवार के लोगों के मुताबिक वाराणसी बीएचयू में उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
थानाध्यक्ष अश्विनी दूबे ने बताया कि मारपीट का मामला प्रकाश में आया था। इस पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। आगे तहरीर मिलते ही आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।