फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   youth dies due to drowning in varuna river while bathing in jaunpur friends tried to save his life but failed

जौनपुरः नहाते समय वरुणा नदी में डूबा युवक, दोस्तों ने किया बचाने का प्रयास, रहे असफल

Wed, 21 Jul 2021 09:05 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 21 Jul 2021 09:05 PM IST
सार

नदी से किसी तरह बाहर निकले दोस्तों ने जब शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और मामले की सूचना पुलिस को दी। गोताखोरों ने तलाश शुरू की युवक का पता नहीं चला। 

विज्ञापन
youth dies due to drowning in varuna river while bathing in jaunpur friends tried to save his life but failed
वरुणा नदी के गांधी घाट पर हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के मलेथु के हीरापट्टी गांव में वरुणा नदी में स्नान के दौरान बुधवार की दोपहर एक युवक डूब गया जबकि उसके पांच साथी किसी तरह से बाहर निकल आए। वहीं, जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और गोताखोरों की मदद से शव को खोजबीन में जुट गई।

विज्ञापन


रामपुर थाना क्षेत्र के धनुहा गांव निवासी सलमान (22) अपने पांच साथियों रवि, सैफ, साहिल, कैश, यूसुफ के साथ  दोपहर घर से 15 किलोमीटर दूर सुरेरी थाना क्षेत्र के मलेथु के हीरापट्टी गांव के समीप गांधी घाट पर स्नान करने पहुंचा। स्नान के दौरान सलमान नदी में गहराई की तरफ चला और डूबने लगा।
विज्ञापन


उसका शोर सुनकर स्नान कर रहे अन्य साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया पर वह भी डूबने लगे तो किसी तरह बाहर निकल आए। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और सुरेरी चौकी इंचार्ज वरुणेंद्र राय को सूचना दी पर वे काफी देर से पहुंचे। ग्रामीण व सलमान के दोस्तों ने काफी देर तक नदी में उसकी तलाश की पर कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इसकेबाद सुरेरी थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक, रामपुर थाना प्रभारी रामपुर विजयशंकर सिंह भी मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलाकर खोजबीन शुरू करवाई। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामपुर संतोष कुमार पाठक ने बताया कि गोताखोर को बुलवाकर नदी में डूबे युवक को खोजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed