फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth dies after being hit by goods train

मालगाड़ी से कट कर युवक की मौत

Fri, 12 Nov 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by goods train
वाराणसी - फैजाबाद रेलखंड पर खेतासराय रेलवे क्रासिंग के समीप ट्रैक पर बृहस्पतिवार को दोपहर में मालगाड़ी से कट कर युवक की मौत हो गई है।
विज्ञापन

एत्मादपुर गांव निवासी महताब (28 ) पुत्र अमीन गुरैनी स्थित एक सैलून में बाल काटने का काम करते थे। रोज की भांति वह सुबह सैलून गए थे। दोपहर में खाना खाने के लिए साइकिल से घर आए थे। इसके बाद वह खेतासराय पैदल जाने की बात कह कर घर से निकले।छ दोपहर बाद उनका शव खेतासराय रेलवे क्रासिंग के समीप रेलवे ट्रैक पर मिला। महताब की शिनाख्त उनके भाई अल्ताफ ने की। उनके अनुसार महताब की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी। पत्नी से विवाद के चलते वह मायके में थी। जीआरपी शाहगंज प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि खेतासराय में रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से युवक के कटकर मौत होने की सूचना मिलने पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed