फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth commits suicide by jumping in front of goods train

मालगाड़ी के सामने कूदकर युवक ने की आत्महत्या

Sun, 12 Jun 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by jumping in front of goods train
शाहगंज। जौनपुर शाहगंज रेलवे ट्रैक पर पक्का पोखरा क्रासिंग स्थित पुलिया के पास शनिवार की सुबह आठ बजे युवक ने मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज शेखवलिया गांव निवासी सुभाष यादव (45) रंगाई-पुताई का काम करता था। शनिवार की सुबह साइकिल से पक्का पोखरा स्थित क्रासिंग से पुलिया की ओर गया। इस दौरान जौनपुर से अकबरपुर की ओर जा रही मालगाड़ी के सामने कूद पड़ा। इसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर लगते ही रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन परिवार के लोग घटना का कारण नहीं बता सके। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्य ने बताया कि परिजन घटना कि सूचना दिए हैं। किसी तरह का कोई आरोप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed