फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth come forward to end corruption

भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए आगे आएं युवा

Fri, 06 Nov 2015 12:52 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Fri, 06 Nov 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
Youth come forward to end corruption
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डा. सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए युवाओं को आगे आना होगा और परिवर्तन के नारे लगाने होंगे।  वह गुरुवार को नौजवान छात्र संगठन के स्थापना दिवस के मौके पर हिंदी भवन में आयोजित
विज्ञापन


समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश व देश में जब भी चुनाव हो उसमें 25 से 30 वर्ष के युवाओं को मौका दिया जाना चाहिए । उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ नौजवान छात्र संगठन को आंदोलन छेड़ने का आह्वान
विज्ञापन


किया। अध्यक्षता कर रहे भारतीय नि:शक्त क्रिकेट टीम के कप्तान आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि नौजवान छात्र संगठन छात्र हित और सामाजिक मुद्दों की लड़ाई लड़ने के लिए सशक्त मंच तैयार किया है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह इस मंच
विज्ञापन
विज्ञापन


 के साथ खड़े रहेंगे। इस मौके पर अतिथियों को नौजवान छात्र संगठन के पूर्वांचल प्रभारी अनुराग मिश्र ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। 26 मेधावियों को भी स्पेशल मेडल देकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन में लोकेश शुक्ला, अश्विनी ंसिंह,


 सत्येंद्र सिंह, नीरज सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, शर्की हसन, जय प्रकाश तिवारी, शोभित जायसवाल, राकेश गौतम, रवि गौतम, अभिषेक जायसवाल, विकास पांडेय, अभय मिश्र, मयंक सिंह आदि मौजूद थे। संचालन डा. ब्रजेश कुमार यदुवंशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed