फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth arrested for taking examination in place of cousin

चचेर भाई की जगह पर परीक्षा दे रहा युवक गिरफ्तार

Tue, 12 Apr 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested for taking examination in place of cousin
जौनपुर। डोभी के श्री गणेश राय इंटर कॉलेज में सोमवार को इंटर रसायन विज्ञान की परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी के चचेरे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे विद्यालय के आंतरिक सचल दस्ते ने पकड़ा था।
विज्ञापन

संत कीनाराम इंटर कॉलेज हरिहरपुर के इंटरमीडिएट का परीक्षा केंद्र श्री गणेश राय इंटर कॉलेज डोभी में बनाया गया है। जहां सोमवार को द्वितीय पाली में रसायन विज्ञान की परीक्षा चल रही थीं। यहां ऋषिकेश यादव पुत्र पन्नालाल निवासी सोहनी केराकत के स्थान पर उसका चचेरा भाई प्रशांत कुमार यादव पुत्र भैयालाल परीक्षा दे रहा था। शक होने पर आंतरिक सचल दस्ते ने जांच की तो उसका आधार कार्ड व आईडी फर्जी निकले। उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर का मिलान किया गया तो वह भी मेल नहीं खाया। जांच में पता चला कि पहले दिन मूल परीक्षार्थी इसके बाद दूसरे दिन से दूसरे ने परीक्षा दी। प्रधानाचार्य व केंद्राध्यक्ष डा. जोखन सिंह ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed