फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth arrested carrying rifle with BSP candidate

बसपा प्रत्याशी के साथ राइफल लेकर चल रहा युवक गिरफ्तार

Thu, 17 Feb 2022 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested carrying rifle with BSP candidate
जफराबाद। स्थानीय विधानसभा के बसपा प्रत्याशी डा.संतोष के साथ राइफल लेकर चले रहे एक युवक को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं युवक के पास राइफल की मौजूद 12 गोलियां भी कब्जे में ले लिया। वह बसपा प्रत्याशी के साथ महरूपुर गांव में जनसंपर्क कर रहा था। महरुपुर गांव में बसपा प्रत्याशी डॉ सन्तोष कुमार मिश्र जन सम्पर्क कर रहे थे। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बसपा प्रत्याशी के साथ घुम रहा एक युवक राइफल लेकर चल रहा है, जिसके बाद मौके पर थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह व चौकी प्रभारी रामजी सैनी पहुंचकर देखा तो उसे जो सूचना मिली थी । वह सही मिला, जिसके बाद पुलिस ने बसपा प्रत्याशी के साथ असलहा लेकर चल रहे युवक को पुलिस ने बुलाया और राइफल का परमिशन व लाइसेंस मांगा, लेकिन युवक परमिशन नही दिखा पाया, जब लाइसेंस देखा गया तो राइफल रामायन कन्नौजिया पुत्र हीरालाल कन्नौजिया निवासी रामगढ थाना देवगांव जिला आजमगढ़ के नाम था। जो युवक राइफल लेकर चल रहा था उसने पुलिस को अपना नाम शुभम सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी बड़का पूरा रामपुर थाना तरवां जिला आजमगढ़ बताया। इस दौरान पुलिस ने उसकी जांच की तो असलहे के लाइसेंस पर निर्गत दस गोली के बजाय मौके पर 12 गोलियां मिली। इस संबंध में थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि युवक को गिरफ्तार करते हुए राइफल व मिली 12 गोलियां भी जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed