फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Younger brother wore lower then elder gave life

छोटे भाई ने पहन लिया लोअर तो बड़े ने दी जान

Wed, 27 Jan 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Younger brother wore lower then elder gave life
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में मंगलवार की रात एक युवक ने घर से दूर एक पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटक कर जान दे दी। सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जगन्नाथपुर गांव निवासी नन्हेलाल यादव का पुत्र शुभम (20) और उसके छोटे भाई से मामूली बात पर कहासुनी हुई थी। परिजनों के मुताबिक शुभम का लोअर उसके छोटा भाई ने पहन लिया था। इस पर दोनों भाइयों में कहासुनी होने लगी। मां ने दोनों को समझा बुझाकर शांत करा दिया था। रात में किसी समय शुभम मां की साड़ी लेकर घर से करीब 100 मीटर दूर गया और वहां आम के पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटक गया। सुबह लोग सोकर उठे तो पेड़ पर लटकते शुभम के शव को देख शोर मचाया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घर में कोहराम मच गया। मड़ियाहूं कोतवाली प्रभारी हरीनाथ भारती ने बताया कि पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed