{"_id":"6a4ab21455d0e826590abb1c","slug":"young-womans-body-found-on-shivpur-bypass-hands-and-feet-missing-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-158388-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: शिवपुर बाईपास पर युवती का शव मिला, हाथ-पैर गायब थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: शिवपुर बाईपास पर युवती का शव मिला, हाथ-पैर गायब थे
विज्ञापन
मड़ियाहूं के रानीपुर गांव में सड़क किनारे अज्ञात युवती का शव मिलने के बाद मौके पर जुटी भीड़ व ज
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर बाईपास स्थित रानीपुर गांव के पास रविवार सुबह हाईवे किनारे एक युवती का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
शव को काले रंग की जंबो पॉलिथीन में पैक कर एक बड़े झोले में रखकर सड़क किनारे फेंका गया था। युवती के दोनों हाथ और दोनों पैर शरीर से गायब थे। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि कहीं हत्या कर शव लाकर फेंक दिया गया है।
रविवार की सुबह टहलने निकले लोगों की नजर सड़क किनारे पड़ी संदिग्ध पॉलिथीन पर पड़ी। पास जाकर देखने पर उसमें युवती का शव मिला। पुलिस को सूचना दी गई। क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय कुमार चौधरी, प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह तथा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए, जबकि फॉरेंसिक टीम ने आवश्यक नमूने एकत्र किए।
इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि युवती की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को यहां लाकर फेंक दिया गया। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।