फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Young man's body found in canal; foam was coming from his mouth.

Jaunpur News: नहर में मिला युवक का शव, मुंह से आ रहा था झाग

Sat, 20 Jun 2026 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Young man's body found in canal; foam was coming from his mouth.
थानागद्दी -मृत अरविंद कुमार शर्मा फाइल फोटो। स्रोत-परिजन
थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के खर्गसेनपुर गांव स्थित टड़वा माइनर में शुक्रवार की सुबह एक युवक अरविंद कुमार शर्मा (35) का शव बरामद हुआ। मृतक के मुंह से मुंह से झाग आ रहा था।
विज्ञापन

खर्गसेनपुर गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे नहर में एक युवक के पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो युवक के मुंह से झाग आ रहा था। पुलिस ने युवक को नहर से बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत युवक की पहचान खर्गसेनपुर गांव निवासी अरविंद कुमार शर्मा (35) के रूप में हुई। घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मृतक अरविंद तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बड़े भाई सुनील शर्मा एवं सबसे छोटे भाई शिरीष शर्मा भी नाई का काम करते हैं। मृतक के बड़े भाई सुनील शर्मा ने बताया कि अरविंद मुंबई में सैलून में नाई का काम करता था। कुछ महीने से वह पत्नी के कारण पारिवारिक विवाद से परेशान चल रहा था। सुनील ने बताया कि 2020 में अरविंद की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी, जिससे उसका एक 6 वर्ष का पुत्र है। तीन वर्ष पूर्व अरविंद की दूसरी शादी सरपतहां थाना क्षेत्र में सलोनी शर्मा से हुई थी। सुनील ने बताया कि सरपतहां थाने में मायके वालों ने कुछ दिन पूर्व अरविंद के विरुद्ध शिकायत की थी जिसकी पंचायत के बाद उसकी पत्नी मायके चली गई थी। तब से ही अरविंद लगातार शराब का नशा कर रहा था। मृतक के भाई सुनील ने बताया कि पारिवारिक तनाव के चलते अरविंद ने कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दावत से लौटने के बाद सोया, सुबह मौत
शाहगंज। क्षेत्र के डोमनपुर गांव में संदिग्ध हाल में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डोमनपुर गांव निवासी राम आगरे का पुत्र सौरभ (22) बृहस्पतिवार रात गांव में एक दावत में शामिल होने के बाद पाही पर सो गया था। शुक्रवार सुबह काफी देर तक न उठने पर परिजनों ने उसे जगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची औ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed