फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Young man killed by hitting him with a brick

Jaunpur News: युवक की ईंट से वारकर हत्या

Mon, 01 Jul 2024 03:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Young man killed by hitting him with a brick
जलालपुर (जाैनपुर)। थाना क्षेत्र के जलालपुर मार्ग पर लालपुर गांव स्थित देसी शराब के ठेके के पास शनिवार की रात करीब साढ़े सात बजे मजदूरी का पैसा मांगने पर ईंट से वारकर युवक की हत्या कर दी गई। बड़े भाई दिलीप सरोज उर्फ खन्नू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई अनिल सरोज (30) निवासी महिमापुर सुनील सोनकर निवासी लालपुर के यहां मजदूरी करता था। रात को देसी शराब ठेके के सामने घर से करीब पांच सौ मीटर दूर बेटे हिमांशु को चाउमिन दिलाने गया था। वहीं सुनील सोनकर से मजदूरी का पैसा मांगने पर वाद विवाद हो गया। आरोप है कि सुनील सोनकर और उनके साथी गाली देने लगे। उन लोगों ने उसके भाई पर ईंट से वारकर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह गिर पड़ा। इसके बाद आसपास के लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। अनिल तीन भाइयों मुन्ना सरोज, दिलीप सरोज उर्फ खन्नु में सबसे छोटा था। वह दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। वह अपने पीछे पत्नी मीरा तथा तीन बच्चों में किरन (14), प्रिया (12), हिमांशु (10) को छोड़ गया है। इस संबंध में सीओ केराकत प्रतिमा वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed