फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Young man hanged himself in mango orchard

आम के बगीचे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 22 Aug 2021 06:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
Young man hanged himself in mango orchard
सिकरारा। क्षेत्र के शेरवां गांव के युवक ने घर से दूर आम के बगीचे में फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार को सुबह बगीचे में एक पेड़ की डाल पर नाइलान की रस्सी के सहारे उसका शव लटकता पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव की एक महिला सुबह नहर के किनारे बगीचे के पास पहुंची तो उसने बगीचे में फंदे पर लटक रहे युवक को देख शोर मचाया। शोर सुनकर गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। शव की पहचान जय प्रकाश गौंड उर्फ जेपी 42 के रूप में हुई तो परिवार के लोग भी पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक उसकी पत्नी करीब 20 साल पहले उसे छोड़ कर चली गई थी। वह दिन भर नशे में धुत होकर बाजार में घूमता रहता था। कभी वह मजदूरी भी कर लेता था। पिछले कई दिनों से वह अवसाद से ग्रस्त था। उसके बड़े भाई ओमप्रकाश उर्फ बब्बू ने बताया कि वह प्राय: रात रात भर घर से गायब रहता था। बीती रात करीब 11बजे खाना खाने के बाद वह घर से निकला था। सुबह उसका शव बगीचे में फंदे पर मिला। नहर पुलिया के पास उसका लोटा और चद्दर भी मिली। एसओ सैयद हुसैन मुंतजर ने बताया कि युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed