फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   young man from Village Misdeed 9 years old girl in jaunpur police arrested accused

Jaunpur: गांव के ही युवक ने 9 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, घर के बाहर से बहलाकर ले गया था आरोपी

Wed, 05 Jul 2023 06:20 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौैनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौैनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 05 Jul 2023 06:20 PM IST
सार

यूपी के जौनपुर जिले के एक गांव से 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है। पीड़िता की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी गांव निवासी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
young man from Village Misdeed 9 years old girl in jaunpur police arrested accused
मासूम से दुष्कर्म - फोटो : Social Media

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले के एक गांव से 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है। आरोपी गांव निवासी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात करीब 11 बजे पता चला कि एक गांव का युवक उसी गांव की एक बालिका को बहला-फुसलाकर पोखरे की तरफ ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका की हालत गंभीर हो तो उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया। इधर, बच्ची की तलाश में परिजन पोखरे की तरफ गए। वहां बच्ची से खून से लथपथ अचेत अवस्था में पड़ी मिली।
विज्ञापन


आननफानन परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। रामपुर सीएचसी से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी युवक पंकज गौतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: चारपाई पर तीन बच्चों के शव, जमीन पर मां..और फंदे पर लटका था नागेश, देख सन्न हुए लोग

प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की पिटाई

सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की जमकर पिटाई करने के बाद परिजनों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। प्रेम प्रसंग के इस मामले में लोगों का यह भी कहना है कि युवती जान-बूझकर प्रेमी को फंसाने की नियत से ही अपने घर बुलाई थी। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा है।

 सर्पदंश से विवाहिता की मौत 

सरपतहां थाना क्षेत्र के सुकर्णाकलां गांव निवासी अरविंद उपाध्याय की पत्नी संतोषी (30) घर में घरेलू कार्य के दौरान सर्पदंश की शिकार हो गई। परिजनों ने पहले झाड़-फूंक कराया। फिर उपचार के लिए शाहगंज स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे।  जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। इस बाबत थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या सर्पदंश से विवाहिता की मौत का मामला है। बाकी मामले की जांच की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed