फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Young man caught with cow, accused of smuggling

गाय के साथ युवक को पकड़ा, तस्करी का आरोप

Tue, 01 Sep 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Young man caught with cow, accused of smuggling
जफराबाद। थाना क्षेत्र के महरुपुर गांव के पास मंगलवार को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पशुओं के साथ एक व्यक्ति को पकड़ लिया। गोतस्करी का आरोप लगाते हुए उन्हें पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान उनमें तीखी झड़प भी हुई।
विज्ञापन

महरुपुर गांव निवासी हिंयुवा कार्यकर्ता प्रशांत सिंह को गांव के बाईपास से गो तस्करों को जाने की सूचना मिली। कार्यकर्ताओं के साथ प्रशांत सिंह मौके पर पहुंचकर पशु के साथ एक युवक को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। पकड़े गए युवक को तस्कर बताते हुए वह लोग उसे थाने ले गए। इसकी जानकारी होते ही हिंयुवा के जिलाध्यक्ष डॉ अनिल दुबे भी थाने पर पहुंच गए। उन्होंने फोन पर एसपी को घटना की जानकारी दी। एसपी ने समुचित कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। प्रशांत सिंह ने बताया कि दो माह पूर्व एक तस्कर को हम लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और आरोपी को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed