{"_id":"60c60d101700a36aaf078460","slug":"young-man-beaten-to-death-in-jaunpur-for-dispute-of-kids-fight-he-preparing-for-army-recruitment-by-staying-in-nanihal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: ननिहाल में रह कर सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की पीट-पीटकर कर हत्या, बच्चों के विवाद में वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: ननिहाल में रह कर सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की पीट-पीटकर कर हत्या, बच्चों के विवाद में वारदात
Sun, 13 Jun 2021 07:20 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 13 Jun 2021 07:20 PM IST
सार
जौनपुर जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। पिछले दिनों हुए विवाद को इस वारदात का कारण बतय जा रहा है। परिजनों ने गांव के ही चार युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पीट-पीटकर ली जान
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रामनाथ हटिया गांव में एक युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना शनिवार रात की है। मनबढ़ों ने युवक को फोन कर घर से बाहर बुलाया था। चार दिन पहले बच्चों को लेकर उसका कुछ लोगों से विवाद हुआ था। नाना की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
महराजगंज थाना क्षेत्र के अंगराह गांव निवासी सैफ अली (19) बचपन में ही पिता की मौत के बाद से ननिहाल में रहता था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद फौज में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहा था। चार दिन पहले गांव में छोटे बच्चों के बीच विवाद हुआ था। इसे लेकर बड़ों के बीच मारपीट हो गई थी। प्रबुद्ध लोगों के हस्तक्षेप से मामले में सुलह भी हो गई थी।
विज्ञापन
शनिवार को देर शाम सैफ के मोबाइल पर फोन कर कुछ लोगों ने उसे सड़क पर बुलाया। लोहिंदा मार्ग पर पहुंचते ही वहां पहले से मौजूद हमलावरों से उसकी लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी। सैफ को लहूलुहान छोड़कर हमलावर फरार हो गए। काफी देर बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो आनन-फानन घायल को लेकर महराजगंज के निजी चिकित्सक के पास गए।
विज्ञापन
हालत गंभीर देख डॉक्टर ने रेफर कर दिया। परिजन उसे प्रयागराज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सुजानगंज एसओ मनोज कुमार के मुताबिक मृतक के नाना यूनुस की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। परिजनों ने पिछले दिनों हुए विवाद को ही हत्या का कारण बताया है। मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।