{"_id":"5f81f0628ebc3e1a27222efe","slug":"young-businessman-killed-partner-injured-in-two-bike-collision-jaunpur-news-vns552123090","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक की भिड़ंत में युवा व्यापारी की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइक की भिड़ंत में युवा व्यापारी की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
मीरगंज सड़क दुर्घटना में मृत शिवम की फाईल फोटो।
- फोटो : JAUNPUR
मछलीेशहर/मीरगंज। मछलीशहर कोतवाली चौराहे के समीप शनिवार को दो बाइक की सीधी टक्कर में एक युवा व्यापारी की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मीरगंज बाजार निवासी प्रेमचंद्र जायसवाल का बेटा शिवम (22) अपने साथी प्रद्युम्न चौरसिया के साथ बाइक से सुजानगंज किसी रिश्तेदार के घर जा रहे थे। मछलीशहर-सुजानगंज मार्ग पर करीब दो किलोमीटर आगे पहुंचे थे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में शिवम और प्रद्युम्न दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। प्रद्युम्न की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शिवम की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। शिवम मीरगंज बाजार में कॉस्मेटिक की दुकान चलाता था।
करंट से बालक की मौत
आलमगंज। रामपुर थाना क्षेत्र के सहिजतपुर गांव में घर के अंदर बिजली का तार ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से बालक की मौत हो गई। सहिजतपुर गांव निवासी राजेश पांडेय का पुत्र शिवा पांडेय (12) घर में होल्डर ठीक कर रहा था। उसी दौरान करंट की चपेट में आकर झुलस गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने रेफर कर दिया। बालक को भदोही के एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।