फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   You will get relief from problems of transformer blowing, sparking and tripping

Jaunpur News: ट्रांसफाॅर्मर फुंकने, स्पार्किंग और ट्रिपिंग की समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

Sun, 09 Mar 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
You will get relief from problems of transformer blowing, sparking and tripping
जौनपुर। गर्मी के दिनों में बिजली से जुड़ी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए बिजली निगम जर्जर तार बदल रहा है। 10 मोहल्लों में 67 लाख रुपये से तार बदले जा रहे हैं। इससे 22 हजार उपभोक्ताओं की बिजली कटौती की समस्या दूर होगी।निगम का दावा है कि अधिकतर मोहल्ले में काम पूरा हो चुका है। जर्जर तारों की जगह एबीसी तार का प्रयोग किया जा रहा है। इससे गर्मी के दिनों में ट्रांसफाॅर्मर फुंकने, खुले तारों से होने वाली स्पार्किंग, शटडाउन व ब्रेकडाउन व ट्रिपिंग की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। विद्युत निगम शहर के नईगंज के टाउन नंबर 1 से 4, कोतवाली, चहारसू चौराहा, भंडारी रेलवे स्टेशन, बेगमगंज, पुरानी बाजार, मुल्ला टोला व पान दरीबा आदि मोहल्लों की आबादी को लाभ मिलेगा। गर्मी में आए दिन ट्रांसफार्मर फुंकने व तार कटकर गिरने से आग लगने, जान-माल व फसलों में आग लगने की समस्याएं दूर होंगी।
विज्ञापन



वर्जन ...

शहर के करीब 10 मोहल्ले में तार बदलने का काम चल रहा है। अधिकतर का काम पूरा हो चुका है। इससे 22 हजार उपभोक्ताओं की बिजली कटौती की समस्या दूर होगी। बिजली से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। -रोशन जमीर, एसडीओ, विद्युत वितरण खंड तृतीय, जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed