फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   You can submit outstanding bills by taking advantage of one time settlement scheme

एक मुश्त समाधान योजना का लाभ ले जमा कर सकते हैं बकाया बिल

Wed, 01 Jun 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
You can submit outstanding bills by taking advantage of one time settlement scheme
बिजली बकायेदार अपने बकाया बिल एक मुश्त समाधान योजना का लाभ उठाकर जमा कर सकते हैं। इस योजना के तहत उनके बकाया बिल पर लगा पूरा व्याज माफ होगा। वहीं बकायेदारों को योजना के तहत किस्तों में बकाया बिल जमा करने की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

जिले में कुल पांच लाख 83 हजार बिजली उपभोक्ता हैं, जिसमें से दो लाख 10 हजार बिजली उपभोक्ताओं के यहां अभी भी दो अरब 60 करोड़ रुपया बकाया है। ऐसे बकायेदार बकाया जमा कर दें, इसके लिए सरकार की ओर से एक मुश्त समाधान योजना लाया गया है। इसमें बकाया बिल पर लगे सभी ब्याज को माफ किया गया है। बकायेदारों को सिर्फ बकाया मूल धन ही जमा कराना है। इसके लिए उनको किस्त में पैसा जमा करने की सुविधा प्रदान की गई है। इस दौरान जिस बकायेदार का एक लाख से कम बकाया है, उसको छह किस्त में और इससे अधिक बकाया रहने पर 12 किस्त में बकाया बिल जमा करने की सुविधा दी गई है। यह योजना बुधवार से शुरू हो गई है, जो 30 जून तक लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed