फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Yogi Cabinet 2.0 Girish Chandra Yadav Minister of State said development of village and poor incomplete works completed

yogi cabinet 2.0:  दूसरी बार राज्यमंत्री बने गिरीश चंद्र यादव बोले, गांव-गरीब सबका होगा विकास, अधूरे कार्य पूरे होंगे

Sat, 26 Mar 2022 08:11 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 26 Mar 2022 08:11 PM IST
सार

राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि जनता ने उन पर भरोसा किया और भाजपा ने उनके काम को देखते हुए दोबारा मंत्री बनाया है। जौनपुर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना कराना उनकी प्राथमिकता होगी। 

विज्ञापन
Yogi Cabinet 2.0 Girish Chandra Yadav Minister of State said development of village and poor  incomplete works completed
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
लगातार दूसरी बार राज्यमंत्री बने गिरीश चंद्र यादव इस समय लखनऊ में ही हैं। वह तीन-चार दिन बाद जौनपुर आएंगे। हालांकि उन्होंने शपथ ग्रहण करने के बाद घर पर मौजूद माता-पिता को फोन कर आशीर्वाद जरूर लिया। इस दौरान फोन पर बातचीत में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तेजी से विकास होगा। गांव-गरीब सबका विकास किया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी। अधूरे कार्यों को पूरा किया जाएगा। कहा कि जनता ने उन पर भरोसा किया और पार्टी ने उनके काम को देखते हुए दोबारा मंत्री बनाया है। जौनपुर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना कराना उनकी प्राथमिकता होगी। कहा, शहर में रिंग रोड का काम शुरू करा तेजी से पूरा कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
जौनपुर-शाहगंज रोड को अयोध्या तक फोरलेन किया जाएगा। जौनपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में कक्षाओं का संचालन प्राथमिकता होगी। जौनपुर में जाम की समस्या समाप्त करने का प्रयास होगा। जगदीशपुर और नईगंज रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाई ओवर बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां बोलीं,  बेटे का हुआ प्रमोशन

                                                                                                                                 
                                                

                                                                                                                                 
                                                राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के घर समसपुर पनिरिया में लोग काफी खुश है। लोग राज्यमंत्री के आने का इंतजार कर रहे हैं। पिता सवधू राम यादव और मां राजपति भी खुश हैं। मां कहती हैं कि उनके र।बेटे का प्रमोशन हुआ है। उनके काम का सरकार ने इनाम दिया है।
                                                                                                                                 
                                                

                                                                                                                                 
                                                

जनपद में होगा भव्य स्वागत

राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के जौनपुर आने का लोग इंतजार कर रहे हैं। हालांकि पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पराज समेत कई पदाधिकारी लखनऊ में जमे हुए हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि राज्यमंत्री के जनपद आगमन होने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed