फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Yogesh became the topper by securing 98.6 percent marks in CBSE 12th

सीबीएसई 12 वीं में 98.6 प्रतिशत अंक पाकर योगेश

Fri, 30 Jul 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Yogesh became the topper by securing 98.6 percent marks in CBSE 12th
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित हो गया। सैंट पैट्रिक्स के योगेश कुमार गुप्ता 98.6 प्रतिशत अंक पाकर टापर बने। इसी विद्यालय के प्रियांशु श्रीवास्तव और उमानाथ सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल के शिवा सिंह संयुक्त रूप से 97.8 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहे। जबकि सैंट पैट्रिक स्कूल के सम्यक सिंघानियां 97.4 प्रतिशत अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

परिणाम जारी होने पर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह रहा। रिजल्ट घोषित होने के बाद विद्यार्थी विद्यालयों में पहुंचकर गुरुजनों से आशीर्वाद लिया। शिक्षकों ने छात्रों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सीबीएसई की सिटी कोआर्डिनेटर डॉ. रुचि शर्मा ने बताया कि जिले में सीबीएसई के 85 विद्यालय संचालित हैं। इस बार बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के लिए 3850 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिले का पास प्रतिशत लगभग 99 फीसदी है।
विज्ञापन

सैंट पैट्रिक स्कूल की आस्था सिंह 96.8, दिव्यांशी चौरसिया 96.8, निकिता गिरी 96.2, प्रसून दुबे 96.2, आस्था गुप्ता 96, मो. मुज्जमिल 95.8 और खुश्साी दुबे को 96 प्रतिशत अंक मिला। डॉ. रिजवी लर्नर्स एकेडमी की शुभवी कुकरेजा ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। वैष्णवी राज ने 96.6 प्रतिशत, श्याम चतुर्वेदी ने 96.4, निष्ठा सिंह ने 96, रिद्धी अग्रवाल ने 95.4, श्रीजा यादव ने 95.4, अनुराग तिवारी ने 95.4 और श्रिजल यादव ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। प्रधानाचार्य डॉ. रुचि शर्मा ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय सिद्दीकपुर की आस्था सिंह को 95.6 प्रतिशत, किशन सिंह 95.4, आंचल राय, अनुप्रिया सिंह, श्रेया पाल, श्रेया सिंह को संयुक्त रूप से 95 प्रतिशत अंक मिले। प्रबंधक डा. सूर्य प्रकाश सिंह ने छात्रों को बधाई दी। नेहरू बालोद्यान के राघवेंद्र सरोज को 95.2 प्रतिशत, विवेक यादव को 94.8, अंजली तिवारी को 94.6 और अनन्या पांडेय को 94.2 प्रतिशत अंक मिला। विद्यालय के प्रबंधक डा. सीडी सिंह ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। राधिका बाल विद्यालय के शौर्य कुमार सिंह को 95 प्रतिशत अंक मिला। एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर की श्रेया सेठ 95.6 प्रतिशत, आशुतोष विश्वकर्मा को 95.6 प्रतिशत अंक मिला। उमानाथ सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल महरुपुर के शिवा सिंह 97.8 प्रतिशत, कुंदन यादव 96.8, संजना सरोज 96, आकांक्षा सिंह 95.2, खुशी पांडेय और अमीषा पांडेय को 95 प्रतिशत अंक मिले। संत गुरुपद राम एकेडमी के शताक्षी सिंह को 83.20 व श्रेया यादव को 79 प्रतिशत अंक मिला।
प्रधानाचार्य डा. पंकज सिंह ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रसाद इंटरनेशनल की निकिता यादव को 95.8, अंजली चौहान को 95.6 और हर्ष उपाध्याय को 95 प्रतिशत अंक मिला। निदेशक बीपी यादव ने छात्रों को बधाई दी। डीबीएस इंटर कालेज रामदयालगंज की इशिका सोनी को 94.8 और श्रद्धा मौर्या को 94 प्रतिशत अंक मिला। आरएन टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल महरूपुर के सृष्टि साहू 95.8, श्रेया मौर्या 95.6, अभ्युदय मौर्य 95.2, राधा यादव को 95 प्रतिशत अंक मिला। हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल के आदर्श कुमार दुबे को 97.2 और नीकित बरनवाल को 92.2, शिवम सेठ, शिवाली गुप्ता और प्रिया यादव को संयुक्त रूप से 92 प्रतिशत अंक मिला। प्रबंधक डॉ. ओपी सिंह ने छात्रों को बधाई दी। सेंट जोसेफ लखनपुर के हर्ष मोदनवाल को 93.2, निष्ठा मौर्या 92.6 व शिवम मौर्य को 91.2 प्रतिशत अंक मिला है।

नवोदय विद्यालय मडियाहूं के अंकित पटेल को 94 और दीक्षा को 93 प्रतिशत अंक मिला। प्रधानाचार्य बालकृष्ण ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। एबीएस इंटरनेशनल स्कूल बदलापुर की पिंकी मिश्रा ने 96 अंक पाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साक्षी यादव ने 92.2 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे और अभिषेक कुमार ने 91.6, मोहम्मद सोहेल ने 91.6 तथा शुभम यादव में 91 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। विद्यालय के डायरेक्टर सतीश सिंह तथा उप प्रधानाचार्य अंजनी कुमार दुबे ने विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed