फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Wounded stabbed in money transaction dispute

पैसे के लेनदेन के विवाद में चाकू मार कर किया घायल

Sun, 08 May 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Wounded stabbed in money transaction dispute
शाहगंज। मौसेरे भाइयों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के दौरान चाकूबाजी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना शुक्रवार देर रात की है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के भरौली गांव निवासी मो. दानिश और उसके मौसेरे भाई गौरा बादशाहपुर निवासी मोहम्मद के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार की शाम मोहम्मद अपने भाई दानिश के घर आया था। देर रात दोनों के बीच पैसे को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। बात बढ़ने पर मोहम्मद ने दानिश पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की चीख सुनकर पहुंचे परिजन व पड़ोसी उसे उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय लाए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी रही। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्य ने बताया कि पैसों के लेनदेन का विवाद था। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed