फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   world envirmetn day

पर्यावरण दिवस......

Fri, 05 Jun 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
world envirmetn day
11- धर्मापुर स्थित मोहिउद्दीनपुर गांव में पर्यावरण दिवस के मौके पर ग्रामीण बच्चों के साथ पौधरोपण ? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों ने पौधे लगाए और उनकी सुरक्षा का भी प्रण लिया। वायु, ध्वनि, जल सहित हर तरह से पर्यावरण को स्वच्छ बनाने पर जोर दिया गया। ऑनलाइन गोष्ठियों में पर्यावरण के मौजूदा हालात पर चर्चा करते हुए भविष्य के खतरों से आगाह किया।
विज्ञापन

लायंस क्लब जौनपुर ने शाही क़िला व चहारसू चौराहा के पास हस्ताक्षर अभियान चलाया। अध्यक्ष अमित पांडेय, गवर्नर डॉ. क्षितिज शर्मा, कैबिनेट सचिव सैय्यद मो. मुस्तफा, सचिव संजय श्रीवास्तव, रीजन चेयरमैन शत्रुधन मौर्य, जोन चेयरमैन अशोक मौर्य, सोना बैंकर, मनोज चतुर्वेदी, अरुण त्रिपाठी, संदीप गुप्ता, शिवानंद अग्रहरी, सुरेश चंद्र गुप्ता, अनिल गुप्ता, अश्वनी बैंकर, प्रीति गुप्ता उपस्थित रहे। जन शिक्षण संस्थान के पौधरोपण कार्यक्रम में निदेशिका डॉ. सुधा सिंह ने कहा कि पर्यावरण और जीवन का अटूट संबंध है। फिर भी हमें अलग से पर्यावरण के संरक्षण, संवर्धन और विकास का संकल्प लेने की आवश्यकता है। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी व्यापार कर अशोक कुमार
विज्ञापन

श्रीवास्तव, वैयक्तिक सहायक व्यापार कर सुभाष सिंह, कर सहायक व्यापार कर कृष्णा सिंह, अभिषेक दुबे, कार्यक्रम अधिकारी अवधेश श्रीवास्तव, अखिलेश पांडेय, विनोद मिश्रा आदि मौजूद रहे। ऋषि यादव के नेतृत्व में समाजवादी कुटिया पर पौधारोपण किया गया। वहीं कांग्रेस शहर अध्यक्ष सौरभ शुक्ला के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस कमेटी ने पौधारोपण किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुफ्ती हाशिम मेहंदी, गौरव सिंह सनी, बेलाल नदीम, हसीब आलम खान (सुरूर), फरमान हैदर, सरफराज शेख, साजन आदि मौजूद रहे। जेसीआई जौनपुर के धर्मेंद्र सेठ की अध्यक्षता में पुलिस लाइंस परिसर में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि के जेसीआई इंडिया के मंडलाध्यक्ष आलोक सेठ रहे। पूर्व मंडलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने पर्यावरण बचाने के लिए एक मुहिम की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में आरआई रजत पाल राव, आरएन यादव, महेंद्र देव विक्रम आदि मौजूद रहे। धरणीधर पूर्व में हुए कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष संजय गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष संतोष अग्रहरि, गौरव सेठ, दिलीप सिंह, मनीष तिवारी, वैभव सेठ, प्रदीप वर्मा, संदीप जायसवाल आदि मौजूद रहे। संचालन हफीज शाह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed