फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Workers should get involved in booth empowerment work: Annapurna Devi

बूथ सशक्तीकरण कार्य में जुट जाएं कार्यकर्ता: अन्नपूर्णा देवी

Thu, 28 Sep 2023 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Workers should get involved in booth empowerment work: Annapurna Devi
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी की बूथ सशक्तिकरण बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बूथों को सशक्त बनाने पर पर बल दिया। नगर दक्षिणी की होटल रिवर व्यू में बैठक की। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ मजबूत करने के लिए जुट जाएं। मंडल के प्रत्येक शक्ति केंद्र पर पार्टी का कार्यक्रम संपन्न होना चाहिए। सच्ची निष्ठा और लगन के साथ पार्टी का काम करें और बूथ सशक्तिकरण अभियान में जुट जाएं। जौनपुर की लोकसभा सीट 2024 में भाजपा जीत हासिल करें और जीत का अंतर बड़ा हो। विशिष्ट अतिथि अमरनाथ यादव ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार अंत्योदय के उद्देश्य को साकार करने के लिए समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्तियों को प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नीतियों के कारण सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंंद्र यादव ने भी संबोधित किया। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता, बेचन पांडेय, अजीत प्रजापति, आमोद सिंह, रोहन सिंह, सिद्धार्थ राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed