फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Workers removed the bike procession

कर्मचारियों ने निकाला बाइक जुलूस

Fri, 02 Sep 2016 12:49 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Fri, 02 Sep 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Workers removed the bike procession
नगर में बाइक जुलूस निकालते कर्मचारी - फोटो : jounpur
पुरानी पेंशन योजना की बहाली और राज्य व केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन अनुपात में समानता समेत 12 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलित कर्मचारियों ने गुरुवार को नगर में बाइक जुलूस निकालकर शुक्रवार को प्रस्तावित हड़ताल को सफल बनाने का आह्वन किया।
विज्ञापन


भंडारी रेलवे स्टेशन से निकले बाइक जुलूस में राज्य और केंद्रीय कर्मचारी शामिल थे। सब्जीमंडी,  कोतवाली चौराहा, चहारसू, ओलंदगंज से होकर नगर के प्रमुख इलाकों में भ्रमण कर नारेबाजी की। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि अपनी मांगों को पूरा होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। केंद्र और राज्य के कर्मचारी समान काम करते हैं फिर भी वेतन अलग अलग देकर उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। अगर उनकी मागों को समय रहते नहीं माना गया तो वह आंदोलन को उग्र करंंेगे। पुरानी पेशन योजना की बहाली की भी पुरुजोर मांग कर्मचारियों ने दुहराई। बाइक जुलूस में अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आरके  मिश्र, रामउजागिर यादव, श्रीप्रकाश गुप्त, रमेश कुमार, एमपी सिंह, डीपी यादव समेत कई विभागों के कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed