फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Work begins at a cost of Rs 30 crore, widening of the Rampur-Nigoh-Jarauna-Godhna road

Jaunpur News: 30 करोड़ से काम शुरू, रामपुर-निगोह-जरौना-गोधना मार्ग हो रहा चौड़ा

Thu, 09 Jul 2026 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Work begins at a cost of Rs 30 crore, widening of the Rampur-Nigoh-Jarauna-Godhna road
मीरगंज। जौनपुर-मिर्जापुर हाईवे को मछलीशहर-वाराणसी हाईवे से जोड़ने वाले रामपुर-निगोह-जरौना-गोधना मार्ग के चौड़ीकरण कार्य में तेजी आ गई है। करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से सड़क को 5.5 मीटर चौड़ा किया जा रहा है।
विज्ञापन

निर्माण एजेंसी ने पुरानी डामर सड़क उखाड़ने, गिट्टी बिछाने, बेस तैयार करने और पटरी भराई का कार्य शुरू कर दिया है। लोक निर्माण विभाग का दावा है कि बरसात समाप्त होते ही निर्माण कार्य पूरा कर सड़क को आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह मार्ग लंबे समय से जर्जर और संकरा होने के कारण लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था। जगह-जगह गड्ढे होने से आए दिन दुर्घटनाएं होती थीं। शासन ने रामपुर से निगोह तक 12.450 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण के लिए 18 करोड़ रुपये तथा निगोह से जरौना तक 7.435 किलोमीटर मार्ग के लिए 11.62 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटनाओं से मिलेगी मुक्ति, व्यापार को लगेंगे पंख
यह मार्ग लंबे समय से बेहद बदहाल और संकरा था। इससे जगह-जगह बने गड्ढों से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती थीं। इस सड़क के नए सिरे से तैयार होने के बाद मीरगंज, रामपुर, निगोह, सधीनगंज, राजापुर, परियत, कटवार और जरौना जैसी प्रमुख स्थानीय बाजारों की व्यापारिक गतिविधियों को भारी बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही, मड़ियाहूं और मछलीशहर क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के लोगों के लिए जौनपुर, वाराणसी और प्रयागराज तक का सफर बेहद सुगम और समय बचाने वाला हो जाएगा।

दोनों ठेकेदारों को कार्य की गुणवत्ता बनाए रखते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग का लक्ष्य है कि बरसात समाप्त होते ही निर्माण कार्य को पूर्ण कर इस सड़क को पूरी तरह आवागमन के लिए खोल दिया जाए। — धर्मेंद्र कुमार, अवर अभियंता , लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed