फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Women's Front protests against Prime Minister's indecent remarks

Jaunpur News: प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी पर महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

Thu, 14 May 2026 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Women's Front protests against Prime Minister's indecent remarks
प्रधानमंत्री के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी पर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करतीं भाजपा महिला मोर्चा क
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर विरोध जताया। संगठन की जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह ने कहा कि सार्वजनिक मंच से देश के सर्वोच्च पद पर आसीन व्यक्ति के खिलाफ इस तरह की निम्न स्तरीय भाषा का प्रयोग न केवल प्रधानमंत्री का अपमान है, बल्कि यह देश की लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर भी चोट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न केवल भाजपा के नेता हैं, बल्कि वे 140 करोड़ भारतीयों के प्रतिनिधि हैं। एक सांसद का उनके खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करना उनकी कुंठा और सपा की महिला विरोधी व विकास विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। जिला मंत्री अंशु कुशवाहा ने कहा कि सपा सांसद के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए और समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वे अपने सांसदों की इस अमर्यादित भाषा का समर्थन करते हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सांसद ने मांफी नहीं मांगी, तो विरोध प्रदर्शन तहसील और गांव स्तर तक किया जाएगा। क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा अर्चना शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी पर सपा मुखिया अखिलेश यादव को मांफी मांगनी चाहिए। सांसद अजेंद्र सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। इस मौके पर विमला श्रीवास्तव, किरन मिश्रा, प्रीति गुप्ता, राखी सिंह, वंदना सिंह, मिलन श्रीवास्तव, निशी सोनकर, सुशीला सिंह, पूनम प्रजापति, पूजा सिंह, शांति मौर्य, मीता यादव, आशा, सुमन, सुभाना मौर्य, लीलावती गुप्ता, विमला बिंद, विमला मौर्य, रूपा अग्रहरि, प्रीति शुक्ला, संगीता मिश्रा उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed