फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Women will get sanitary pads for one rupee from petrol pump

पेट्रोल पंप से भी एक रुपये में मिलेगा महिलाओं को सेनेटरी पैड

Sat, 27 Feb 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Women will get sanitary pads for one rupee from petrol pump
जौनपुर। पेट्रोल पंप पर सिर्फ डीजल-पेट्रोल नहीं मिलेगा, अब वहां से महिलाएं एक रुपये में सेनेटरी पैड भी हासिल कर सकेंगी। इंडियन ऑयल की पहल पर जिले के पचहटिया स्थित पेट्रोल पंप से इसकी शुरुआत हो रही है। जल्द ही यहां ऑटोमेटिक सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन स्थापित कर दिया जाएगा। इसके बाद अगले चरण में जिले के अन्य पेट्रोल पंप पर भी इसकी शुरुआत की तैयारी है।
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में जुटी सरकार का उनकी सहूलियतों पर विशेष ध्यान है। आज भी तमाम महिलाएं शर्म-संकोच के कारण पैड खरीदने और उपयोग करने में हिचकती हैं। उनकी मुश्किलें तब और बढ़ जाती हैं, जब सफर पर होती हैं। इसके प्रति जागरुकता लाने और महिलाओं को सेनेटरी पैड की आसानी से उपलब्धता के लिए इंडियन ऑयल शहर के पचहटिया स्थित श्रवण सर्विस स्टेशन पर सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन स्थापित कराने जा रहा है। यहां एक रुपये देकर महिलाएं पैड प्राप्त कर सकेंगी। उनकी सुविधा के लिए यहां महिला कर्मचारी की भी तैनाती की जाएगी। पंप संचालक लल्लन सिंह ने बताया कि कुछ शहरों में यह सेवा शुरू हो चुकी है। इंडियन ऑयल के सीडीएसआरएम दीपक सिन्हा की पहल पर अब जौनपुर में इसकी शुरुआत होगी। मशीन के लिए भुगतान कर दिया गया है। त्रिवेंद्रम से सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन रवाना हो चुकी है। दो-तीन दिनों में यहां पहुंच जाएगी। अभी इस पेट्रोल पंप से शुरुआत हो रही है। बाद में जिले के अन्य पेट्रोल पंप पर भी स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

---
इसलिए किया गया चयन
हाईवे पर स्थित इस पेट्रोल पंप के पास प्रसाद इंस्टीट्यूट समीप होने के चलते इस पंप पर स्कूटी सवार छात्राओं की संख्या अन्य जगहों की अपेक्षा अधिक रहती है। रोजाना करीब दो सौ से अधिक छात्राएं और महिलाएं यहां से गुजरती हैं। इसके मद्देनजर शुरुआत इस पेट्रोल पंप से की जा रही है। महिलाओं को अनुकूल माहौल देने के लिए यहां महिला कर्मचारी भी तैनात होंगी, जिससे बिना झिझक महिलाएं अपनी बात कह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed