फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Women topped Malhani's vote

मल्हनी के मतदान में महिलाएं अव्वल

Wed, 04 Nov 2020 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Women topped Malhani's vote
चौकियां नई मंडी स्थित मतगणना स्थल पर बैठक करतीं सामान्य प्रेक्षक आर गिरीजा। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। प्रदेश के सर्वाधिक लिंगानुपात वाले जिलों में शुमार जौनपुर की महिलाओं ने मताधिकार के प्रति जागरुकता में भी पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है। मल्हनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए हुए मतदान में पुरुषों की अपेक्षा 3.3 प्रतिशत महिलाओं का योगदान अधिक रहा। कोरोना काल के बावजूद हर बूथ पर महिलाओं ने डटकर वोट किया। इनके उत्साह का ही असर रहा कि प्रदेश की सात सीटों पर उपचुनाव में मतदान के मामले में मल्हनी दूसरे पायदान पर रहा।
विज्ञापन

तीन लाख 65 हजार 13 मतदाताओं वाले मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में 207089 मतदाताओं ने वोट किया है। पिछले चुनावों में यहां 372 बूथों पर वोट पड़े थे, मगर इस बार कोरोना के खतरे के मद्देनजर 182 अतिरिक्त बूथ बनाए गए थे। इसके चलते ज्यादातर केंद्रों पर मतदाताओं की पहले जैसी लंबी कतारें नहीं दिखीं। जहां कतार थी भी, वहां महिला मतदाता ही डटी हुई थीं। आम तौर पर घर के चूल्हा-बर्तन तक सिमटी सहने वाली महिलाओं ने लोकतंत्र के उत्सव में खुलकर हिस्सा लिया। वहीं दुनियादारी की बातें करने वाले पुरुष मतदाताओं की उपस्थिति बूथों पर कम रही। आंकड़ों पर गौर करें तो विधानसभा क्षेत्र में 190563 पुरुष मतदाता हैं। इसमें 55.16 प्रतिशत यानि 105110 ने मतदान किया। दूसरी ओर महिलाओं का मतदान प्रतिशत 58.46 प्रतिशत रहा है। यहां कुल 174450 महिला मतदाता हैं, जिसमें 101979 ने मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। महिला मतदाताओं के उत्साह का असर रहा कि कोरोना काल के बाद भी मतदान प्रतिशत बेहतर स्थिति में रहा।
विज्ञापन

56.73 प्रतिशत पड़े वोट
जौनपुर। मल्हनी में मतदान का प्रतिशत 56.65 नहीं बल्कि 56.73 रहा है। जिला प्रशासन ने बुधवार को संशोधित आंकड़े जारी किए। रिटर्निंग ऑफिसर नितिश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को शाम 6 बजे तक प्राप्त सूचना के आधार पर 56.65 प्रतिशत वोट पड़े थे। इसके बाद ईवीएम जमा कराने पहुंचे सभी पोलिंग दलों के रिकार्ड से मिलान के बाद संशोधित आंकड़ा जारी किया गया है। कुल 56.73 प्रतिशत वोट पड़े हैं। इसमें 58.46 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी रही, जबकि 55.16 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed