फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Women should come forward to break the shackles of restrictions: Vice Chancellor

बंदिशों की बेड़ियां तोड़ने के लिए आगे आएं महिलाएं: कुलपति

Sat, 04 Sep 2021 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Women should come forward to break the shackles of restrictions: Vice Chancellor
प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय की महिला शिक्षकों के संवेदीकरण एवं उन्मुखीकरण के लिए शनिवार को मिशन शक्ति फेस-तीन वेबिनार का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित इस वेबिनार में मुख्य अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्या ने कहा कि जो स्वयं शक्ति स्वरूपा है, उसका कोई क्या सशक्तिकरण करेगा। बस उसे आत्मविश्वास हासिल करने और बंदिशों की बेड़ियों को तोड़ने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ अंकिता राज, राज कालेज की बीएड विभागाध्यक्ष डॉ सुनीता गुप्ता, महिला थानाध्यक्ष किरण मिश्रा, डायट की प्रवक्ता पोरोमा बनर्जी, प्रीति श्रीवास्तव, डॉ स्नेहिल पांडे, डायट प्राचार्य अवध किशोर सिंह, बीएसए डॉ गोरखनाथ पटेल, आशीष श्रीवास्तव ने भी विचार व्यक्त किया। बीएसए ने कहा कि शिक्षकों को आगे बढ़कर समाज को जागरूक करना होगा और अपने विद्यालय व समाज को एकजुट करना होगा। वेबिनार में प्राथमिक विद्यालय और कस्तूरबा गंधी आवासीय बालिका विद्यालय की शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed