फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Women's Study Center will be set up in poorvanchal University

पूविवि में स्थापित होगा महिला अध्ययन केंद्र

Thu, 10 Jun 2021 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Women's Study Center will be set up in poorvanchal University
महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए पूविवि परिसर में महिला अध्ययन केंद्र खोलने की तैयारी है। महिलाओं से जुड़े दो नए कोर्स भी शुरू किए जाएंगे। नई शिक्षा नीति में महिला उत्थान पर जोर के मद्देनजर विवि ने ऐसे पाठ्यक्रमों के लिए पहल की है। यह पाठ्यक्रम सत्र 2021-22 से शुरू होगा।
विज्ञापन

नए पाठ्यक्रमों में एमए (दो वर्षीय) वूमेन स्टडी और एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा इन जेंडर एंड वूमेन स्टडीज शामिल हैं। कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने बताया कि किसी भी समाज की तस्वीर बदलने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण होता है। महिलाओं को अपनी शक्ति पहचानने की जरूरत है। समतामूलक समाज में समान अवसर और समान अधिकार प्रदान करने के लिए स्त्री-पुरुषों के बीच लिंग भेद और पितृसत्ता के प्रभाव को समाप्त करने के लिए महिला अध्ययन कोर्स के केंद्र चलाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि इसी सत्र से बायो टेक्नोलॉजी में बीएससी (ऑनर्स), बीएससी विभिन्न काम्बिनेशन के साथ (जूलॉजी, बॉटनी, केमिस्ट्री, पर्यावरण विज्ञान) पाठ्यक्रम भी शुरू हो रहे हैं।
विज्ञापन

---
इन पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश शुरू
कुलपति ने बताया कि पूर्व से संचालित बीएससी (भौतिकी, रसायन, गणित तथा भौतिकी, भूगर्भ विज्ञान, गणित) में प्रवेश की सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। बीकॉम (ऑनर्स), पांच वर्षीय एकीकृत प्रोग्राम बीए एलएलबी, बीए (ऑनर्स), बीसीए और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में बायो टेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, एनवायरमेंटल साइंस, फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथमेटिक्स, अप्लाइड जियोलॉजी, मास कम्यूनिकेशन, अप्लाइड साइकोलॉजी, एमबीए, प्रबंध अध्ययन विषयों में मास्टर प्रोग्राम यथा फाइनेंस एंड कंट्रोल, ई- कॉमर्स, एग्रीबिजनेस, एचआरडी, बिजनेस इकोनॉमिक्स, एमटेक (कंप्यूटर साइंस, पावर सिस्टम, कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, थर्मल इंजीनियरिंग, मैटेरियल साइंस एंड टेक्नोलॉजी) तथा कंप्यूटर एप्लीकेशन, डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में फार्मेसी में दो वर्षीय डिप्लोमा में भी प्रवेश संबंधी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed