फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Women preparing for Karva Chauth, market buzzed

करवा चौथ की तैयारी में जुटी महिलाएं, गुलजार हुए बाजार

Wed, 16 Oct 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Women preparing for Karva Chauth, market buzzed
जौनपुर। करवा चौथ के मद्देनजर मंगलवार को बाजारों में रौनक रही। सुहागिन महिलाएं 17 अक्तूबर को पडने वाले करवा चौथ की व्रत की तैयारी में जुटी रहीं। सुहाग से संबंधित सामग्रियों समेत अन्य वस्तुओं की खरीदारी के लिए दुकानों में महिलाओं की भीड़ लगी रही। नव विवाहित महिलाओं ने ब्यूटी पार्लरों में मेंहदी रचाई।
विज्ञापन

रंग-बिरंगा करवा व सींक आदि के ठेलों पर महिलाएं व उनके परिवारीजन खरीदारी करते दिखे। महंगाई के बावजूद महिलाओं ने इस पर्व पर जमकर खरीदारी की। पति की लंबी आयु व सुहाग की रक्षा के लिए सुहागिनें गुरुवार को करवा चौथ का व्रत रखेंगी। पं. रजनीकांत द्विवेदी ने बताया कि दिन भर निर्जला व्रत रहने के बाद देर शाम सुहाग के जोड़े में शृंगार कर महिलाएं चंद्रमा व गणेशजी की पूजा-अर्चना करती हैं। इसके बाद करवा के जरिए पति अपनी पत्नी को पानी पिलाकर उनका व्रत तोड़वाते हैं। शहर में देर शाम तक बाजार में करवा चौथ की तैयारियों के खरीदारों की भीड़ रही। बीते वर्ष की अपेक्षा महंगाई बढने के बावजूद महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। कपड़ा विक्रेता उमाशंकर जायसवाल ने बताया कि प्योर सिफान, जयपुरिया, फैंसी प्रिंटेड, लांचे वाली साड़ी बाजार में करवा चौथ पर आई हैं। साड़ी विक्रेता अमित गुप्ता बताते हैं कि इंब्रायडरी, स्टोन वर्क, नेट विथ वर्क, बाहुबली, लक्ष्मीपति, कढ़ाई आदि साडिय़ों की खूब डिमांड है। टू कलर व थ्री कलर मिक्स साडिय़ों का क्रेज बढ़ा है। बार्डर इम्ब्रायडरी व नेट टू कलर साड़ी खासा पसंद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed