फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman told SP that her husband is an animal smuggler first gave triple talaq

Jaunpur News: एसपी से बोली महिला पशु तस्कर है मेरा पति, पहले दिया तीन तलाक, फिर घर से निकाला, तफ्तीश जारी

Sat, 24 May 2025 11:33 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 24 May 2025 11:33 PM IST
सार

महिला की शिकायत पर उसके पति सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार महिला ने आरोप लगाया है कि पति पशु तस्कर है और बीती 28 दिसंबर 2024 को तीन तलाक दिया और दूसरी शादी कर घर से निकाल दिया। जिसके बाद पुलिस तफ्तीश में जुट गई है। मामला लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चकराजेपुर गांव का है।
 

विज्ञापन
Woman told SP that her husband is an animal smuggler first gave triple talaq
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चकराजेपुर गांव निवासी व्यक्ति ने ससुराल जाकर अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली। पत्नी ससुराल आई तो भाई और नई बीवी के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। ये आरोप लगाते हुए पीड़िता ने एसपी से शिकायत कर बताया कि उसका पति पशुतस्कर है।

विज्ञापन


भाई के साथ मिलकर तस्करी का धंधा करता है। एसपी के आदेश पर लाइन बाजार थाना पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मछलीशहर थाना क्षेत्र के सादीगंज गांव निवासी शबा बानो ने एसपी डॉ कौस्तुभ से मिलकर आरोप लगाया है कि उसका विवाह लाइन बाजार के चकराजेपुर गांव निवासी अकरम उर्फ नंदू के साथ 5 वर्ष पहले हुआ था।
विज्ञापन


28 दिसंबर 2024 को अकरम कुछ लोगों के साथ उसके मायके आकर उसे तीन तलाक दे दिया। ससुराल वापस आने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। दो-तीन बाद पड़ोसियों से पता चला कि अकरम ने दूसरा निकाह दिलावरपुर मड़ियाहूं की एक लड़की के साथ कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में उसने अपने पति पर यह भी आरोप लगाया है कि उसका पति एक पशुतस्कर है। बड़े पैमाने पर तस्करी करता है। इस कार्य में उसका साथ उसका भाई देता है। शबा ने बताया कि दूसरी शादी का सच पता करने वह अपने ससुराल गई तो दूसरी पत्नी नाजरा मिली।


उसने पति से पूछताछ की तो अकरम, उसका भाई बब्बू और उसकी दूसरी पत्नी नाजरा तीनों मिलकर उसे मारने पीटने लगे। धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर पति समेत तीन के खिलाफ मारपीट और मुस्लिम महिला के विवाह के अधिकारों की सुरक्षा कानून के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed