फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman sleeping in the house was slit with a sharp weapon in jaunpur

जौनपुर: घर में सो रही महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या, धड़ से अलग शव देख फैली सनसनी

Tue, 22 Feb 2022 09:53 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 22 Feb 2022 09:53 AM IST
सार

परिजनों के मुताबिक महिला सोमवार की रात घर में 5 साल के पोते के साथ सो रही थी। जबकि 50 मीटर दूर परिवार के सदस्य दूसरे घर में सो रहे थे।

विज्ञापन
Woman sleeping in the house was slit with a sharp weapon in jaunpur
मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भरेठी गांव में सो रही महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद उसके शव को घर के बाहर स्थित ट्यूबवेल पंप के पास फेंक दिया गया। मंगलवार की सुबह जब ग्रामीण टहलने के लिए बाहर निकले तो महिला का धड़ से अलग शव देखकर शोर मचाने लगे।

विज्ञापन


जिसे सुनकर आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। महिला की पहचान गांव की ही दिला राजभर (45) पत्नी स्व. लालता प्रसाद के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक महिला सोमवार की रात घर में 5 साल के पोते के साथ सो रही थी। जबकि 50 मीटर दूर परिवार के सदस्य दूसरे घर में सो रहे थे।
विज्ञापन


रात में किसी समय दिला देवी की सोते समय किसी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को समीप के ट्यूबवेल पंप के पास फेंक दिया। उधर, घटना की जानकारी होने पर सरायख्वाजा पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed