{"_id":"6176f432f12bf01c8a3fd940","slug":"woman-s-body-found-in-a-box-inside-the-room-jaunpur-news-vns619253710","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे के अंदर बॉक्स में मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे के अंदर बॉक्स में मिला महिला का शव
विज्ञापन
महराजगंज थाना क्षेत्र के बनकट लोदी स्थित पाल बस्ती में सोमवार को एक महिला का शव घर के अंदर बड़े बक्से में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के पिता व भाई ने सास, ससुर व देवरानी पर हत्या का आरोप लगाया है। जिसके आधार पर पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।
बनकट लोदी पाल बस्ती निवासी गोविंद पुत्र पूर्णमासी पाल की शादी लगभग 15 वर्ष पहले प्रतापगढ़ जिले के कान्हापुर उड़ैयाडीह में हीरालाल की पुत्री सुषमा (32) के साथ हुई थी। दो वर्ष पहले गोविंद एक लड़की को भगाकर गुजरात ले गया था। जिसके बाद सुषमा अपने ससुराल में ही अपने दो बेटी सेजल व काजल के साथ रहती थी। सुषमा के पिता हीरालाल का आरोप है कि दो वर्ष से हमारी पुत्री को आए दिन उसके ससुर पूर्णमासी, सास बीछी देवी, देवरानी मंजू ,देवर राजकुमार प्रताड़ित करते थे। 20 अक्तूबर को सुषमा ने महाराजगंज थाने में मारने पीटने का आरोप लगाते हुए सास व ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद सोमवार को ससुर पूर्णमासी, सास बीछी देवी, देवरानी मंजू ने सुषमा को मारपीट कर उसे बक्से में बंद कर दिया। इसके बाद बाहर से घर का ताला बंद कर फरार हो गए। हालांकि रात आठ बजे तक पीड़ित ने थाने में तहरीर नहीं दी है। वहीं, मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी चोब सिंह ने बताया कि डाग स्क्वायड और फारेंसिक टीम ने जांच की। रजाई-गद्दा रखने वाले बड़े बाक्स में महिला सिर के बल गिरी थी, उसके हाथ में टार्च था। साथ ही समीप मोबाइल भी रखा मिला है। हत्या जैसी बात नहीं लग रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी पीड़ित पक्ष द्वारा किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई है। हालांकि जिसपर आरोप लगाया है उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।