{"_id":"5eb431fa8ebc3e90294c3702","slug":"woman-killed-three-injured-case-registered-against-six-five-arrested-in-a-dispute-over-water-spill","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी गिराने को लेकर हुए विवाद में लाठी और रॉड से पीटकर महिला की हत्या, तीन घायल, छह के खिलाफ केस दर्ज ,पांच गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी गिराने को लेकर हुए विवाद में लाठी और रॉड से पीटकर महिला की हत्या, तीन घायल, छह के खिलाफ केस दर्ज ,पांच गिरफ्तार
Thu, 07 May 2020 09:36 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 07 May 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद गांव में गुरुवार की देर शाम भूमि विवाद को लेकर मनबढ़ों ने लाठी डंडे और रॉड से हमला कर महिला की हत्या कर दी। महिला के पति और उसके दो बेटे घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और छह के खिलाफ केस दर्ज कर पांच को गिरफ़्तार कर लिया है।
विज्ञापन
इब्राहिमाबाद गांव निवासी चतुरी गौतम और उनके पड़ोसी के मवेशियों की नाद विवादित जमीन पर आसपास ही रखी है। गुरुवार की शाम चतुरी का बेटा जितेंद्र मवेशियों की नाद साफ कर रहा था तभी पानी पड़ोसी की नाद की तरफ गिर गया, जिसे लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
आरोप है कि मनबढ़ पड़ोसियों ने लाठी डंडा रॉड और गडासी से हमला कर दिया। इससे चतुरी गौतम (60), उनकी पत्नी इंद्रावती देवी (55), बेटा सदस्य (30) और जितेंद्र (24) घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने इंद्रावती देवी को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी सुशील कुमार ने बताया कि चतुरी गौतम की तहरीर पर पुलिस ने छह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पांच को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन