फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman killed, five wounded in accidents

हादसों में महिला की मौत, पांच घायल

Sat, 17 Jun 2017 12:43 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sat, 17 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
Woman killed, five wounded in accidents
accident
जिले के अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में बाइक सवार महिला की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जफराबाद प्रतिनिधि के अनुसार, जलालपुर थाना क्षेत्र के थौरे गांव निवासी गीता देवी पत्नी लालजी बिंद अपने एक वर्षीय नाती को लेकर इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में गई थीं।
डाक्टर ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। परिवार के लोग बच्चे को लेकर वाराणसी चले गए। गीता अपने दामाद संदीप बिंद के साथ बाइक से घर जा रही थी। जफराबाद थाना क्षेत्र के जगदीशपुर के पास पहुंची थी तभी पीछे से आ रही बस की चपेट में आकर सास और दामाद दोनों सड़क पर गिर पड़े। एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टर ने गीता को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

केराकत प्रतिनिधि के अनुसार,  शहाबुद्दीनपुर गांव निवासी लाल बहादुर पत्नी के साथ साइकल से बैंक जा रहे थे। जैसे ही सिहौली चौराहा के पास पहुंचे थे तभी सामने से आरही पिकअप की चपेट में आ गए। लालबहादुर और साइकल पर पीछे बैठी उसकी पत्नी सावित्री देवी (50) घायल हो गई। दोनों को सीएचसी केराकत में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डोभी प्रतिनिधि के अनुसार,  चंदवक बाजार स्थित हरिहरपुर दो बाइक की सीधी टक्कर में दो लोग घायल हो गए। घायल राहुल(21) पुत्र राजकुमार निवासी हटवां की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने वाराणसी  के लिए रेफर कर दिया जबकि दूसरे बाइक सवार संजय विश्वकर्मा (22) पुत्र अच्छेलाल निवासी चंदवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed