फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman jumped in front of train with girl in jaunpur police trying to identify deadbody

Jaunpur News: महिला ने बच्ची संग मालगाड़ी के आगे लगाई छलांग, दोनों की मौत , शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

Sat, 28 May 2022 02:09 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 28 May 2022 02:09 PM IST
सार

जौनपुर जिले में शुक्रवार रात एक महिला ने अबोध बच्ची संग मालगाड़ी के आगे छलांग लगाकर जान दे दी। दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों मां-बेटी होंगी। 
 

विज्ञापन
Woman jumped in front of train with girl in jaunpur police trying to identify deadbody
जौनपुर में महिला ने बच्ची संग ट्रेन के आगे लगाई छलांग - फोटो : फाइल

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले से एक दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक महिला ने अबोध बच्ची संग चलती मालगाड़ी के आगे कूद गई। घटना में महिला और बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। घटना वाराणसी-सुल्तानपुर रेल मार्ग स्थित सिटी स्टेशन के मुरादगंज रेलवे क्रॉसिंग पर शुक्रवार रात की है। अभी तक दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।  मृत महिला की उम्र करीब 28 वर्ष और बच्ची की लगभग दो वर्ष है।

विज्ञापन


अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों मां-बेटी होंगी। घरेलू कलह के कारण महिला ने बेटी के साथ कटकर मौत को गले लगाया होगा। जीआरपी और पुलिस इस मामले की पड़ताल में जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुक्रवार रात आठ बजे एक महिला बच्ची को गोद में लेकर रेलवे क्रॉसिंग के इर्द-गिर्द टहल रही थी।

विज्ञापन

रोंगटे खड़े करने वाला दृश्य

करीब पौने नौ बजे वाराणसी से सुल्तानपुर की तरफ जा रही मालगाड़ी के आने पर महिला ने बच्ची समेत पटरी पर छलांग लगा दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।  मौके पर पहुंचे प्रत्यक्षदर्शियों  ने बताया कि यह हादसा रोंगटे खड़े करने वाला था। सूचना के बाद जौनपुर जंक्शन से जीआरपी थाना प्रभारी रमेश सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शनिवार दोपहर तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। संभावना है कि मृतका मां-बेटी हैं।

मारपीट में घायल वृद्ध कt मौत
खेतासराय थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में दो सप्ताह पहले भूमि विवाद में मनबढ़ों द्वारा की गई पिटाई से घायल वृद्ध की शनिवार सुबह एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मनबढ़ों के हमले में मृतक के पुत्र और बहू भी घायल हो गए थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आठ लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया था।

थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय ने बताया की मुस्तफाबाद गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट में घायल वृद्ध की मौत हो गई है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मुकदमे की धाराएं बदल दी जाएंगी।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed