फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman injured in the fight dies during treatment

मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

Sun, 27 Sep 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Woman injured in the fight dies during treatment
बदलापुर। थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल वृद्धा की रविवार की शाम जिला अस्पताल में मौत हो गई। शव लेकर परिजन थाने पर पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

24 सितंबर को जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी डंडे में मारपीट हुई थी। इसमें एक पक्ष से कलावती (65) को गंभीर चोट आई। उसे सीएचसी बदलापुर पर प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। रविवार को उपचार के दौरान वृद्धा की मौत हो गई। इस संबंध में मृत महिला की बहू आशा देवी की तहरीर पर पुलिस ने घटना वाले दिन विपक्षियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया था। मौत के बाद परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed