फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman injured in bull attack dies

Jaunpur News: सांड़ के हमले से घायल महिला की मौत

Sat, 25 Mar 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Woman injured in bull attack dies
शाहगंज। नगर से सटे सुरिस गांव निवासी महिला को एक माह पहले साड़ ने खेत में दौड़ाकर मार दिया था। सांड़ के मारने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका उपचार वाराणसी ट्रामा सेंटर में चल रहा था। शुक्रवार की सुबह उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।गांव निवासी संता गौतम (55) पत्नी स्व. राम मिलन एक माह पूर्व अपने खेत में काम कर रही थी। उसी दौरान सांड़ ने दौड़ाकर महिला को घायल कर दिया गया था। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें परिवार के लोगों ने उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया था। महिला का उपचार वाराणसी ट्रामा सेंटर में चल रहा था। उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह महिला की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरिक्षक सदानंद राय ने मामले से अनभिज्ञता जतायी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed