{"_id":"6266e0f0416d3c3ac31e1215","slug":"woman-including-teenager-dies-in-road-accident-jaunpur-news-vns650266189","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में किशोर समेत महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में किशोर समेत महिला की मौत
विज्ञापन
जौनपुर। अलग-अलग जगहों पर सोमवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में किशोर और महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
केराकत कोतवाली क्षेत्र के अहन निवासी शिवकुमार (17) कुछ दिन पूर्व रेलवे में पेंटिंग का काम किया था। जिसका हिसाब करने वह अपने साथी किशन के साथ केराकत आया था, हिसाब करने के बाद वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान शहाबुद्दीनपुर गांव के मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया। घायल किशन को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर, आजमगढ़ के देवगांव बरगांवा मोलनापुर निवासी आशा देवी (45) हंसराज के साथ दवा लेने बाइक से केराकत आई थी। दवा लेकर वापस लौटते समय अकबरपुर में एक स्कार्पियों से बाइक की टक्कर हो जाने से गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलावस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।