फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman gives birth to child in toilet house, doctor accused of evicting her

Jaunpur News: महिला ने शौचालय के आवास में दिया बच्चे को जन्म, डॉक्टर पर भगाने आरोप

Sat, 23 Nov 2024 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Woman gives birth to child in toilet house, doctor accused of evicting her
जिला महिला अस्पताल के सामने स्थित सार्वजनिक शौचालय के बगल में बने आवास में महिला ने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह परिजनों ने हंगामा किया। उनका आरोप है कि एक चिकित्सक ने बिना जांच ऑपरेशन करने के लिए खून की मांग की थी। असमर्थता जताने पर अस्पताल से भगा दिया गया था।
विज्ञापन

सरपतहां थानाक्षेत्र के वन गांव निवासी सतीश गौतम शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर स्थित सार्वजनिक शौचालय की देखभाल करते हैं। इसी शौचालय के बगल में बने आवास में वह अपनी पत्नी गुड़िया और तीन बच्चों के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे गुड़िया (30) को प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो सतीश पत्नी को लेकर महिला अस्पताल पहुंचे। सतीश का कहना है कि अस्पताल में मौजूद पुरुष डाॅक्टर ने गुड़िया को देखा तो कहा कि खून की कमी है। खून की व्यवस्था कर लो, ऑपरेशन करना होगा।आरोप है कि जब डॉक्टर से कहा, हम खून कहां से ला पाएंगे तो उन्होंने भगा दिया। इस पर वह पत्नी को लेकर कमरे पर आ गया। करीब चार बजे गुड़िया को सामान्य प्रसव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed