फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman dies in road accidents

सड़क हादसों में महिला की मौत, छात्रा घायल

Sun, 13 Sep 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in road accidents
सड़क हादसों में महिला की मौत, छात्रा घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुफ्तीगंज/जलालपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामपुर के पास बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि जलालपुर बाईपास के निकट रोडवेज बस से गिरकर एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जफराबाद थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी लालता यादव की पत्नी प्रेमा देवी 50 अपने पुत्र संजय के साथ बाइक पर सवार होकर दवा लेने केराकत जा रही थी। वह गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामपुर के पास पहुंची थी तभी सामने से आ रही बोलेरो की चपेट में आ गई। बाइक के पीछे बैठी प्रेमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि बाइक चला रहे उनके पुत्र संजय बाल बाल बच गए। एंबुलेंस से प्रेमा देवी को सीएचसी मुफ्तीगंज पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर जलालपुर बाईपास पर शुक्रवार को देर रात रोडवेज बस से उतरते समय गिरकर एक छात्रा गम्भीर रूप से घायल हो गई।समाचार पत्र एजेंसी संचालक अमलदार सिंह की पुत्री रोमा सिंह शुक्रवार को बीएचयू में प्रवेश के लिए वाराणसी में अयोजित बीएससी एजी की परीक्षा शाम छह बजे समाप्त होने के बाद रोडवेज बस से घर आ रही थी। जलालपुर वाईपास पर बस से उतर रही थी । वह सीढ़ी पर थी तभी चालक ने बस आगे बढ़ा दिया जिससे वह गिरकर घायल हो गई। सिर में गम्भीर चोट लगने से वह अचेत हो गई। साथ मे मौजूद पिता ने आसपास के लोगो की मदद से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed