फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman dies, daughter injured after being hit by roadways bus

रोडवेज बस की चपेट में आने से महिला की मौत, बेटी जख्मी

Mon, 15 Jun 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Woman dies, daughter injured after being hit by roadways bus
रोडवेज बस की चपेट में आने से मां की मौत, बेटी जख्मी
विज्ञापन

डोभी। वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर बजरंगनगर बाजार में सोमवार को रोडवेज बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में गोद में बैठी मासूम बेटी भी गंभीर रुप से जख्मी हुई है। वहीं स्कूटी चला रहा पिता बाल-बाल बच गया। पुलिस ने चालक समेत बस को कब्जे में ले लिया है।
आजमगढ़ के देवगांव थाना क्षेत्र के कंजहित गांव निवासी रोहित गुप्ता (32) मुंबई में रहता है। एक पखवाड़ा पूर्व मुंबई से आने के बाद बहन के घर वाराणसी के अजगरा में रह रहा था। सोमवार को वह पत्नी सोनी (30) व ढाई साल की बेटी श्रद्धा को लेकर स्कूटी से गांव के लिए निकला। वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर बजरंगनगर बाजार के पास सड़क पर उखड़ी गिट्टी के कारण असंतुलित होकर स्कूटी समेत सड़क पर गिर गया। पत्नी सोनी पीछे से आ रहे रोडवेज बस की चपेट में आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बेटी श्रद्धा भी बुरी तरह जख्मी हुई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

हादसे में महिला की मौत
मीरगंज। जौनपुर शहर के एक मंदिर में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। शादी की खुशी गम में तब्दील हो गई। लासा गांव मे राजेश कन्नौजिया की बेटी की शादी शहर के मैहर देवी मंदिर में थी। इसमें गांव के भगवती कन्नौजिया अपनी बाइक से पत्नी चिंता देवी (45) के साथ शामिल होने गए थे। वहां से वह अपराह्न तीन बजे लौट रहे थे। मछलीशहर रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चिंता देवी की मौत हो गई। भगवती के भाई बद्री के लड़के की शादी की तेैयारी चल रही थी। बरात जाने वाली थी, मगर मौत की खबर सुनते ही लोग घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed