फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   woman complained of dowry harassment to SP Jaunpur

Jaunpur News: दहेज उत्पीड़न की शिकायत को लेकर एसपी से मिली महिला, लगाई गंभीर आरोप; जांच शुरू

Fri, 17 Jan 2025 11:21 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 17 Jan 2025 11:21 PM IST
सार

Jaunpur Crime News : जौनपुर जिले में एक विवाहिता ने एसपी से मिलकर ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई। उसने आरोप लगाया कि दहेज के लिए उसे मारा- पीटा गया और उसका गर्भपात भी कराया गया। 

विज्ञापन
woman complained of dowry harassment to SP Jaunpur
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के कबूलपुर गांव की एक नवविवाहिता ने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में शुक्रवार को एसपी जौनपुर से मिलकर शिकायत दर्ज कराई। कबुलपुर गांव निवासी सदफ पुत्र मोहम्मद शाहिद ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी 5 नवंबर 2023 को आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र के हरबंशपुर निवासी आतिफ खान से हुई थी।

विज्ञापन


ये है आरोप
आरोप लगाया कि शादी में परिवार वालों ने अपनी हैसियत के अनुसार एक बाइक और घरेलू सामान के साथ दो लाख रुपये नकद दिए। बावजूद इसके ससुराल के लोद दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। वहीं गर्भवती होने पर बुखार की दवा बताकर उसे खिलाकर गर्भपात करवा देते थे। 
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके पति आतिफ खान, सहित अन्य ससुराल के सदस्य उसे प्रताड़ित करने लगे। दहेज में 10 लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग करने लगे। जब पीड़िता ने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति बताते हुए असमर्थता जताई, तो उसे और उसके परिवार को गालियां दी गईं। पीड़िता के मुताबिक उसके माता-पिता ने रिश्तेदारों से उधार लेकर शादी की थी और अब अतिरिक्त दहेज देने की स्थिति में नहीं हैं।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जलालपुर घनानंद त्रिपाठी का कहना है कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जांच की जा रही है। पति को थाने बुलाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed