फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman accuses neighbors of molestation, case registered

Jaunpur News: पड़ोसियों पर महिला ने लगाया छेड़खानी का आरोप, मुकदमा दर्ज

Fri, 17 May 2024 03:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Woman accuses neighbors of molestation, case registered
मछलीशहर। कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर पर चार लोगों पर छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने पड़ोसी गोबिंद और रवि पर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। महिला के अनुसार बुधवार सुबह वह अपने घर में अपनी बेटी के साथ बैठी हुई थी। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर उसके पड़ोसी गोबिंद और रवि उसके घर में घुस गए। दोनों उसकी बेटी का हाथ पकड़कर खींचने लगे। बीच-बचाव करने पर दोनों महिला से उलझ गए और उसकी साड़ी खींच ली। चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे लोगों को देखकर वे भाग गए। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ है। महिला की तहरीर पर छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में गोबिंद, रवि, मोनी देवी और फुलदेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed